बलरामपुर - आगामी त्योहार मोहर्रम को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव द्वारा थाना महराजगंज तराई परिसर मेंं क्षेत्र के हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधानों/ ताजियादारों/ धर्मगुरुओं/ डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी/ बैठक की गई। बैठक के दौरान उपस्थित जनों को आगामी मोहर्रम पर्व के संबंध में शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा पर्व को शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था के अनुरूप मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी जन मानस को त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु जागरुक किया गया। आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवकों को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल 112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई संतोष तिवारी व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know