अंबेडकर नगर: बीते दिनों जनपद अंबेडकर नगर के अंतर्गत ग्रामसभा लगड़ी, पृथ्वीपुर पुरवा मईपुर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में पाँच परिवारों के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।
इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पूर्व सांसद रितेश पांडे के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी एवं सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know