उतरौला बलरामपुर-तीन दिनों तक चल रहे क्रमिक अनशन को अधिवक्ताओं ने स्थगित कर दिया है।अपर जिलाधिकारी बलरामपुर और उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज के आश्वासन के बाद शनिवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार से अधि वक्ता न्यायालयों में अपना कार्य करेंगे।
उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज ने बार संघ से वार्ता के लिए एक पत्र भेजकर गतिरोध समाप्त करने की बात कही थी। इसके बाद अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी मनो ज कुमार सरोज और तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप ने क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्रा से वार्ता की अधिकारि यों ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं की मांगों पर विचार किया जाएगा, और उन्हें शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों के अनुरोध पर अधिवक्ताओं ने अनशन समाप्त करने का निर्णय ले लिया।
अधिकारियों से वार्ता के बाद अधिवक्ता संघ भवन में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चल रहे क्रमिकअनशन को तीन जुलाई तक स्थगित किया जाता है। महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने घोषणा की, कि सोमवार से सभी अधिवक्ता न्यायालयों में अपना कार्य करेंगे।अधिवक्ताओं का आन्दोलन स्थगन आदेश के बाद भी अधिवक्ता की निजी भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर चल रहा था। अधिकारियों के आश्वा सन के बाद अब तीन जुलाई तक आन्दोलन टाल दिया गया है।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्य क्ष प्रमोद कुमार सोनी, नसीम अहमद, सुधीर कुमार श्रीवास्तव,अभि मन्यु, दिनकर, आलोक कुमार, अशोक कुमार दूबे, मोहम्मद खलील खां, राम चन्दर जाय सवाल, शहजादे, धर्मराज यादव, निजाम अंसारी, मोहम्मद आरि फ, गजनफर अली, मोहम्मद शाहबाज फजल अहमद,अखि लेश यादव, अजीत कुमार यादव, शादाब खान, प्रवीण कुमार, अनीसुल हसन,शम शाद चौधरी, देवेन्द्र कुमार, मार्कण्डे मिश्रा, वासुदेव वर्मा और तुलसीराम यादव के अलावा तमाम अधि वक्ता गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know