महराजगंज: सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत, जांच के आदेश


उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना पुरन्दरपुर के ग्राम सभा झामट में सरकारी भूमि से कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया गया है कि प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार चौरसिया के नेतृत्व में रात के समय बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कराया जा रहा था।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच से शुरू होकर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से सरकारी संपत्ति से मिट्टी निकालकर बेची जा रही थी। मामले की सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को दिए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और दोषी पाए जाने पर वैधानिक एवं कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।
फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खनन कार्य किसके संरक्षण में और किन परिस्थितियों में किया जा रहा था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने