औरैया // पश्चिमी देशों में युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने जिले के 3.13 लाख वाहन स्वामियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है इसे लेकर वाहन स्वामी परेशान नजर आ रहे हैं।
सोमवार की रात से बढ़े दामों के बाद पेट्रोल 98.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है इसके अलावा CNG गैस की कीमत 97.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है पहले से ही रसोई गैस, बिजली और खाद्य पदार्थों की महंगाई ने कमर तोड़ रखी थी अब पेट्रोल डीजल एवं CNG की बढ़ी कीमतों ने हालात और खराब कर दिए हैं नतीजतन ऑटो चालक, छोटे व्यापारी, डिलीवरी करने वाले और नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त बोझ उठाने को मजबूर हो रहे हैं दाम बढ़ने के साथ ही रोजाना करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बोझ सीधे जनता की जेब पर पड़ने लगा है जनपद में कुल तीन लाख 13 हजार 224 वाहन हैं पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है पहले जब वह यात्रियों को लेकर नौ रुपये में प्रति किलोमीटर की दर से जाते थे लेकिन अब कीमत बढ़कर 10 रुपये प्रति किलोमीटर जा रहे हैं।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
-
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know