औरैया // ककोर मुख्यालय के पास ऑडिटोरियम बनाने के लिए सालों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है पिछले दिनों जहां पर्यटन विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी वहीं अब इस कड़ी में भवन निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था को 3 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। चिह्नित जमीन पर भवन बनाने के लिए नक्शा के आधार पर पैमाइश का काम भी पूरा कर लिया गया है शासन स्तर से इस कार्य को लेकर 14 करोड़ की संस्तुति दी गई थी पहली किस्त के जारी होने के बाद पर्यटन विभाग भूमि पूजन की तैयारी बना रहा है वहीं कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को इसे लेकर पत्राचार भी किया गया है विभागीय अधिकारियों के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में भूमि पूजन के बाद ऑडिटोरियम निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
ककोर मुख्यालय में सरकारी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन इंडिया पायका मैदान में किया जाता है खुले में होने वाले आयोजनों में अक्सर समस्याएं सामने आती हैं ऐसे में सालों से ऑडिटोरियम की मांग उठती रही है बनने जा रहा ऑडिटोरियम 500 लोगों की क्षमता वाला होगा इसमें सिटिंग व्यवस्था से लेकर मंच व आवागमन के पर्याप्त रास्ते होंगे ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर शासन स्तर से तीन करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है इस सम्बंध में जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह न बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से मई के अंतिम सप्ताह में यहां काम शुरू करा दिया जाएगा।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know