आज राम संवारी सरस्वती विद्या मंदिर सीताराम पुरम (बीरपुर)- खरगूपुर गोण्डा में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत, विद्यालय के संचालक श्री सुधाकर पाण्डेय जी, अभिभावक श्री पप्पू शुक्ला जी , सूर्य नारायण शुक्ला जी व विद्यालय के निर्देशक श्री अवनीश जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 मे पूरे विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कक्षा तृतीय के छात्र भैया गोपाल तिवारी को साईकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त लगभग 50 छात्र/छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री पंकज शुक्ला जी, कमलेश सिंह जी, राजाराम जी, अशर्फी जी , कौशलेंद्र जी, चंद्रांशु जी, शिवा जी, आचार्या बहन विनीता जी, खुशबू जी, लक्ष्मी जी, संध्या जी समेत छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम कृष्ण पाण्डेय जी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त कर किया।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़.
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know