बलरामपुर /एम एल के कालेज के शिक्षक संघ ने गुरुवार को कालेज प्राचार्य डा जे पी पाण्डेय के माध्यम से वी सी को एक मांग पत्र भेजा है ।
मांग पत्र मे शिक्षकों ने कहा है की पूर्व की भाति महविद्यालय मे ग्रीशमावकाश प्रदान किया जाये।

दिए गए पत्र के माध्यम से संघ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पूर्व 
के वर्षों में यू.जी०सी० गाइडलाइन के अनुसार तथा संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 28.06.2019 द्वारा एवं परम्परानुसार 60 दिनों के ग्रीष्मावकाश की व्यवस्था रही है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए यह खेदजनक है कि गत् वर्ष कुल एक माह का ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया था।

शिक्षक संघ ने अनुरोध  करते हुए कहा है कि पूर्व की परम्पराओं व शासनादेशों के आलोक में इस बार 60 दिवसों का ग्रीष्मावकाश (20 मई से 20 जुलाई 2026 तक) प्रदान किया जाए । साथ ही यह भी कहा है कि अधिक से अधिक इसमें से शीतावकाश के 13 दिवसों को घटाकर न्यूनतम 47 दिवसों का ग्रीष्मावकाश स्वीकृत किया जाए। परीक्षा आदि के महत्वपूर्ण कार्यों में महाविद्यालय प्राचार्य कार्यालय द्वारा बनाई गई व्यवस्था का हम लोग पालन करेंगे और किसी भी आवश्यक कार्य में विलम्ब या व्यवधान नहीं होगा।
पत्र के साथ  यू०जी०सी० रेगुलेशन 2018 के गजट की छायाप्रति और  संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के पत्र 28.06.2019 की छायाप्रति भी संलग्न करते हुए अपनी मांग रखी है 
शिक्षक संघ  अध्यक्ष 
प्रो० पी०सी० गिरि
व 
महामंत्री डॉ० एस०एम० सिँह  ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पूर्व के वर्षों में यू.जी०सी० गाइडलाइन के अनुसार ग्रेशमावकाश कि मांग कि गई है जो न्यायोचित है हमें विस्वास है हमारी जायज मांग पर जल्द उचित कार्यवाही कि जाएगी।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश 









..

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने