बलरामपुर- कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा ग्राम पंचायतों के समग्र विकास, शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत भिटौरा के ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत कुमार भास्कर एवं ग्राम पंचायत झौहना के ग्राम विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रहा है। डिजिटल लाइब्रेरी जैसी पहलें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं को शिक्षा और ज्ञान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत कर्मियों की सक्रियता एवं नवाचारपूर्ण कार्यशैली से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
जिलाधिकारी ने सम्मानित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास अन्य पंचायत कर्मियों के लिए प्रेरणादायी हैं तथा ग्राम पंचायतों को डिजिटल एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्रीमती प्रियंवदा, जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री श्रेया उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know