बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में अभ्युदय कोचिंग के बेहतर संचालन एवं विस्तार के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में डीएम ने अभ्युदय कोचिंग के 02 नए सैटेलाइट सेंटर तहसील तुलसीपुर मुख्यालय एवं तहसील उतरौला मुख्यालय पर संचालित किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का लाभ मिलना चाहिए।
वर्तमान में जनपद में नीट, जेईई, लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क अभ्युदय कोचिंग का संचालन डायट परिसर में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पचपेड़वा के विशुनपुर विश्राम में सैटेलाइट सेंटर संचालित है।
डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को राजकीय एवं जिला पंचायत द्वारा स्थापित लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सर्वेश सिंह, जिला समन्वयक अभ्युदय कोचिंग सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know