बलरामपुर- कलेक्ट्रेट सभागार में आज सीबीएसई, आईसीएसई एवं केंद्रीय विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा जनपद के टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इसी प्रकार निरंतर मेहनत करते रहें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बेहतर नागरिक बनने और समाज एवं देश को आगे ले जाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश और दुनिया को बेहतर बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु आईएएस शिवांश , एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री ,जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद द्वारा भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें सफलता के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
*इन मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित*
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, बलरामपुर की छात्रा सायना मिश्रा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवोदय विद्यालय की नैन्सी वर्मा ने 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल की सिद्धिदा सिंह ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान तथा फातिमा स्कूल, बलरामपुर की साक्षी यादव ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
आईएससी बोर्ड में जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर के हसन शोएब ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वैभव विश्वकर्मा ने 92.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा यूनुस अबरार अंसारी ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बलरामपुर की इंटरमीडिएट परीक्षा में रुद्रांश कुमार राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंश कुमार अलंकार ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा विनय कुमार ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, बलरामपुर के ईशान टंडन एवं अक्षिता द्विवेदी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फातिमा स्कूल की अपूर्वा श्रीवास्तव तथा सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के निशांत शुक्ला एवं आदर्श मौर्या ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आईसीएसई बोर्ड में जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर के आयुष गोयल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तेजस्व मणि तिवारी एवं शायन अहमद सिद्दीकी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बलरामपुर की हाईस्कूल परीक्षा में अलंकृता पांडेय ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, माही मिश्रा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कुँवर आशुतोष सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य चंदन पांडे द्वारा किया गया।
इस दौरान अभिभावकगण, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know