औरैया // पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है मंगलवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा इस झुलसा देने वाली धूप और लू के चलते दोपहर के समय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए सड़कों से लेकर बाजार तक सन्नाटा रहा जिला प्रशासन ने इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है एक सप्ताह के अंदर अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर में चली लू ने लोगों को परेशान किया भीषण गर्मी के बीच घरों में कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे पाए यहां पर भी लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ा।
झुलसा देने वाली गर्मी में लोग दोपहर के समय छांव की तलाश में रहे सफर करने वाले लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर के समय बाजार से लेकर सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं स्कूली बच्चे धूप और गर्मी से बेहाल रहे उधर वाटर कूलरों ने राहगीरों को काफी हद तक राहत दी। ठंडे पानी से लोगों ने गला तर किया मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा है फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है उधर ADM अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि जनपद में गंभीर लू चलने की संभावना के बीच ऑरेंज अलर्ट है लू से जनहानि भी हो सकती है इसके असर को कम करने व लू से बचाव के लिए जागरूक करने को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइन जारी कर दी गई है लोगों को जरूरत पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
लू से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा व छाते का प्रयोग करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। कड़ी धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ जैसे छांछ, लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू का पानी व आम पना का सेवन करें। प्यास की इच्छा न होने पर भी पानी बार-बार पीएं निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस घोल का प्रयोग करें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें। लू लगने के लक्षणों को पहचानें, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, मांसपेशियों में ऐंठन हो और चक्कर आए तो डॉक्टर को दिखाएं। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछें। शरीर के ऊपर पानी का छिड़काव करें।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know