बी आर पी संघ के जिला अध्यक्ष बने वीरेश शुक्ला
ब्लॉक संसाधन व्यक्ति संघ की बैठक महावीर पार्क सीतापुर में आहुत की गई । बैठक में संघ की जिला कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई । चर्चा के उपरान्त उपस्थित सदस्यों में सर्व सम्मति से वीरेश शुक्ला को जिला अध्यक्ष पद पर चुना गया । ज्ञात हो कि वीरेश शुक्ला पिसावां ब्लाक के नेरी गांव के निवासी है । वीरेश के साथ ही रामस्वरूप आजाद को उपाध्यक्ष जगजीवन राम आदिम को महामंत्री सी एल वर्मा को संगठन मंत्री सुशील शर्मा को मंत्री आलोक शुक्ला को कोषाध्यक्ष तथा राजकुमार को संरक्षक पद पर चुना गया । नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित सदस्यों ने बधाई दिया ।तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । सभी ने मिल कर अपने अधिकार को पाने के लिए संघर्ष के रास्ते चलने पर बल दिया । अंत में प्रत्येक माह के आखिरी शनिवार को महावीर पार्क सीतापुर में बैठक करने का प्रस्ताव पारित कर बैठक का समापन किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know