बलरामपुर- पेराई सत्र 2026-27 हेतु संचालित गन्ना सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 मई 2026 को विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग़जाह्नवा मजरा भरहा रतोहा एवं सुदर्शनजोत मजरा नारायणपुर दयालीडीह में किसानों की उपस्थिति में गन्ना सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य संपन्न कराया गया।
इस दौरान पेड़ी गन्ना किसान श्रीमती अनिता पत्नी दुखहरण के गन्ना क्षेत्र का सत्यापन अधिकारियों एवं किसानों की मौजूदगी में किया गया। सर्वेक्षण कार्य के दौरान उपस्थित किसानों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें गन्ना सर्वेक्षण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसानों से अपील की गई कि वे अपनी उपस्थिति में ही गन्ना सर्वेक्षण कार्य कराएं, ताकि सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न हो सके।
किसानों को गन्ना फसल की बेहतर वृद्धि एवं उत्पादन बढ़ाने हेतु कृषि संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। किसानों को बताया गया कि पेड़ी एवं पौधा गन्ना फसल में उचित नमी की स्थिति में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग अवश्य करें, जिससे गन्ने में कल्लों का फुटाव बेहतर होता है तथा फसल का विकास अच्छी तरह से होता है।
कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तुलसीपुर, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड तुलसीपुर, प्रबंधक (गन्ना) राजेश कुमार चौधरी, बिजनेस सिंह सीडीओ, सर्वे कर्मी नवनीत सिंह, चीनी मिल तुलसीपुर तथा किशोर यादव सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने