बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने डीसीपी ग्रामीण, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को पत्र लिखकर लोनी को एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस क्षेत्र से आच्छादित बताते हुए लोनी क्षेत्र में अवैध पशु बाजार, खुले में पशुओं की बिक्री एवं कुर्बानी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के निकट होने के कारण लोनी विधानसभा क्षेत्र एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस से आच्छादित है, जिसके अंतर्गत पशुओं का कटान, मांस-हड्डी एकत्रीकरण एवं मांसाहारी गतिविधियों के संचालन को लेकर विशेष नियम लागू हैं। इसके बावजूद क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में खुलेआम बकरे, कटरे एवं भैंस आदि की बिक्री की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं जो कि अत्यंत चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि सड़कों एवं बाजारों में पशुओं की खुलेआम बिक्री से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा क्षेत्र में गंदगी और अव्यवस्था का माहौल बन गया है। विधायक ने यह भी कहा कि कुछ कट्टरपंथी तत्वों द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी दिए जाने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिससे क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल खराब होने की आशंका है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know