संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत केदरुपुर स्थित अस्थाई गौशाला में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत विशेष गोवंश सुपुर्दगी अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राघव तिवारी ने लाभार्थियों को चार गोवंश सुपुर्द कर योजना की शुरुआत की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण एवं ग्रामीणों की आर्थिक मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के माध्यम से निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित संरक्षण मिलने के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार एवं अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि गोसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा समाज के सभी लोगों को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।इस दौरान ग्राम प्रधान उपेन्द्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर गौवंशों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में एडीओ समाज कल्याण अधिकारी चन्द्र भूषण, डॉ. सुधीर राना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने