औरैया // जिले का मान बढ़ाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैटमिंटन क्लस्टर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया उन्होंने दो अलग-अलग वर्गों में दो कांस्य पदक जीतकर पुलिस विभाग और जिले को गौरवान्वित किया है पुलिस की ओर से 13 मई तक लखनऊ में द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैटमिंटन क्लस्टर 2025-26 का आयोजन किया गया शुभारंभ नौ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था बुधवार को पुलिस महानिदेशक ने प्रतियोगिता का समापन किया राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर की करीब 42 टीमों के 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था
जिले से प्रतिभाग कर रहे तेजवीर सिंह ने राजपत्रित संवर्ग के अंतर्गत 50 प्लस डबल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता 55 प्लस व्यक्तिगत वर्ग में भी दूसरा कांस्य पदक अपने नाम किया तेजवीर सिंह की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने उन्हें बधाई दी है।


रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने