रिपोर्ट शोभित अवस्थी


हरदोई जनपद के लोनार थाना में नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

हरदोई के लोनार थाना में नवागत प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अपराधियों की अब खैर नहीं होगी। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित माहौल देना उनकी प्राथमिकता है।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की गुंडागर्दी, अवैध गतिविधि और जनता को परेशान करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस टीम को भी सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

सुनील कुमार मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बेखौफ होकर पुलिस को सूचना देने की बात कही, ताकि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। नवागत प्रभारी निरीक्षक के इस सख्त संदेश के बाद क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने