उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र में ईदुल अजहा को लेकर प्रशा सन सतर्क हो गई है। ईदगाहों और वध स्थलों पर पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। प्रशासन ने सम्भ्रांत जनों के साथ एक बैठक की, बैठक में शासन से जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए उसका अनुपालन करने की नसीहत दी है। उपजिलाधिकारीमनोज कुमार ने बताया कि कहीं भी सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर नमाज नहीं पढ़ी जाए गी। निर्दिष्ट स्थलों के अतिरिक्त सार्वजनिक या खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं की जा सकेगी। कुर्बानी के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किए जायेंगे। वध के बाद पशुओं के अवशेष सुरक्षित जगहों के रूप से गड्ढों में दबा दिए जायेंगे, ताकि आवारा पशु अवशेषों को यहां वहां न फैला सकें। कुर्बानी वाले स्थानों पर विधिवत सफाई और कीट नाशकों का छिड़ काव कराया जाए, ताकि संक्रामक बीमारी न पनपने पाए। पर्व के नाम पर दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत करने या हुल्लड़ बाजी कर लोगों में अनावश्य क पैनिक फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्य वाही की जाएगी। प्रति बंधित पशुओं के वध की सूचना मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अला वा अन्य धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।
प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know