बलरामपुर- प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने एवं कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से असफल नलकूपों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में  असफल नलकूपों के पुनर्निर्माण परियोजना के अंतर्गत जनपद हेतु चयनित 08 असफल नलकूपों में से 06 नलकूपों का छिद्रण कार्य कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियन्ता, नलकूप निर्माण खण्ड, अयोध्या द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।
इनमें से 03 नलकूपों का हस्तांतरण भी किया जा चुका है, जिसके उपरांत अधिशासी अभियन्ता, नलकूप खण्ड, बलरामपुर द्वारा पम्पहाउस निर्माण एवं अन्य आवश्यक सिविल कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा कृषि क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा।शेष 02 असफल नलकूपों के छिद्रण की कार्यवाही आगामी वित्तीय वर्ष में कराई जाएगी।
जनपद में नलकूपों के पुनर्जीवन से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई क्षमता मजबूत होगी और किसानों को खेती के लिए अधिक सुविधा प्राप्त होगी।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने