#महराजगंज : सिन्दुरिया पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए थाना निचलौल से संबंधित मु0नं0 1679/2018 धारा 323/504 भादवि के वारंटी अभियुक्त हरिओम पुत्र बेलास निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (प्रवर खंड) न्यायालय से निर्गत मु0नं0 3188/2017 धारा 323/504/506/375 भादवि से संबंधित दो अन्य वारंटी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र पुत्र सवारे (32 वर्ष) तथा संवारे पुत्र रामप्रीत (50 वर्ष) निवासी ग्राम मिठौरा टोला हरतोड़वा थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने