*किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के पडरौना में खोला अपना एक्सक्लूसिव शोरूम राज्य में ब्रांड का 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च*
पडरौना, उत्तर प्रदेश, 13 मई 2026: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने पडरौना के गायत्री नगर, कसिया रोड स्थित अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल, विधायक श्री मनीष जायसवाल तथा हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शोरूम लॉन्च के अवसर पर किसना ग्राहकों के लिए आकर्षक उद्घाटन ऑफर्स लेकर आया है। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लॉन्च के दिन ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5% की विशेष छूट भी दी जाएगी।
*घनश्याम ढोलकिया* ने कहा,“उत्तर प्रदेश के पडरौना में हमारे नए शोरूम का उद्घाटन किसना की भारतभर में विस्तार यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख बाजार बना हुआ है और इस नए शोरूम के माध्यम से हम ग्राहकों को आधुनिक एवं पारंपरिक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित हैं। यह विस्तार हमारे ‘हर घर किसना' विजन को आगे बढ़ाता है, जिसके तहत हम हर भारतीय परिवार तक प्राकृतिक हीरों की ज्वेलरी को पहुंचाना चाहते हैं, साथ ही उत्कृष्ट शिल्पकारी और भरोसेमंद गुणवत्ता प्रदान करना हमारा उद्देश्य है।”
पराग शाह ने कहा,
“पडरौना में हमारे एक्सक्लूसिव शोरूम का लॉन्च उत्तर प्रदेश में किसना की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। प्राकृतिक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की शानदार रेंज, विशेष रूप से हमारे मंगल्यम कलेक्शन के माध्यम से, हम ग्राहकों को प्रीमियम और सुलभ खरीदारी अनुभव देना चाहते हैं। उद्घाटन अवसर पर पेश किए गए विशेष ऑफर्स हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”
एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर अमृत गुप्ता एवं ऋषभ गुप्ता ने कहा,“हमें गर्व है कि हम किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के साथ साझेदारी कर पडरौना में एक विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड लेकर आए हैं। किसना की विस्तृत डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी रेंज, आकर्षक उद्घाटन ऑफर्स और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ हम शहर के ग्राहकों को प्रीमियम एवं यादगार शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।”
सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए किसना ने शोरूम लॉन्च के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान का आयोजन किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
*किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में*
वर्ष 2005 में लॉन्च हुआ KISNA Diamond & Gold Jewellery, हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। ‘हर घर KISNA’ विजन के साथ ब्रांड ने भारत के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स के जरिए अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। वर्तमान में देशभर में किसना के 150 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम हैं।
ब्रांड नैतिक स्रोतों से प्राप्त प्राकृतिक हीरों और बेहतरीन डिजाइनों के लिए जाना जाता है। किसना की उत्पाद श्रृंखला में रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट्स, मंगलसूत्र, नेकलेस, बैंगल्स, ब्रेसलेट्स, नोज पिन और पुरुषों के लिए ज्वेलरी शामिल हैं, जो 9KT, 14KT, 18KT और 24KT गोल्ड में उपलब्ध हैं। सभी उत्पाद 100% IGI प्रमाणित और BIS हॉलमार्क्ड हैं। कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज सुविधा भी प्रदान करती है, जिसमें मेकिंग चार्ज भी शामिल हैं।
ब्रांड का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को नवीनतम डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी डिजाइनों के साथ सहज और विश्वसनीय खरीदारी अनुभव प्रदान करता है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.kisna.com

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know