#महराजगंज : फरेन्दा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में थाना फरेन्दा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 153/2019 से संबंधित दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोती पुत्र शिवकुमार (60 वर्ष) निवासी ग्राम बनकटी थाना फरेन्दा तथा अंगद शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा (36 वर्ष) निवासी ग्राम बनकटी थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 379, 411, 353 भादवि, 7 CLA एक्ट एवं 26 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने