बलरामपुर- घटना कुछ इस प्रकार है कि वादिनी सावित्री देवी पत्नी नानबाबू निवासी त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 08.05.26 को थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी का लड़का राजकुमार घर के सामने खेलते हुए कही गायब हो गया है, मुझे शक है कि किसी के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-51/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना  सम्पादित की जा रही थी । दिनांक 09.05.26 को वादिनी मुकदमा के पति नानबाबू के द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे लड़के राजकुमार का शव को गांव के ही दिनेश यादव के घर के उत्तर गढ्ढे में पड़ा हुआ है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष महोदय द्वारा मौके पर घटनास्थल पर पहुँच कर नियामानुसार शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । 

 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा हत्या के अभियोगं में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष हरीश सिंह थाना गौरा चौराहा बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 51/26 धारा – 137(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा-103(1), 238/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को आज दिनांक 13.05.26 को विशुनपुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्तगण की निशादेही पर घटनास्थल से घटना से सम्बन्धित प्रदर्श आलाकत्ल 01 अदद लोहे की सरिया/छड़, व 01 अदद ब्लेड 365 बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.05.2026 को 02 अभियुक्तों 1.महेश यादव पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर 2.आकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम कोल्हुईया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में दिनेश यादव पुत्र तिलकराम, उमेश यादव पुत्र तिलकराम, रमेश यादव पुत्र तिलकराम नि0गण त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर, शामिल हैं। 
       तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में यह बताया कि दिनांक 07.05.2026 की शाम को राजकुमार जब तालाब से वापस लौट रहा था तो उसने गाली दी उसी आक्रोश में हमारे द्वारा उसे दौड़ाकर पकड़  लिया गया, उसके बाद उसकी कनपटी पर सरिया से वार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी, लाश को बांस की पत्तियों एवं घास फूस के बीच में नानबाबू के घर के पीछे बांस की कोठी की झाडियो में छिपा दिये थे । दिनांक 08.05.2026 को पुन: रात के अंधेरे में लाश को झाड़ी से निकाल कर ब्लेड 365 से मृतक के गले पर तीन चार जगह कट मार दिया था, लाश को बगल में बने गढ्ढे में ले जाकर झाड़ी/ पुआल से छिपा दिया गया था, ताकि किसी को जानकरी न हो सके।    

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने