जलालपुर, अंबेडकर नगर। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रेडियंट अकादमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र रामनगर आलापुर निवासी शशिकांत वर्मा के पुत्र आयुष वर्मा तथा कस्बे के उस्मापुर निवासी एजाज अख्तर की पुत्री अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।


वहीं कस्बे के यादव चौराहा निवासी राजेश जायसवाल की पुत्री तेजस्वी जायसवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पाण्डेयपुर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार की पुत्री निवेदिता चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।




टॉपर अनाबिया फातिमा और निवेदिता चौधरी बायो ग्रुप की छात्राएं हैं तथा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। आयुष वर्मा अकाउंटेंसी एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप के छात्र हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य रखते हैं। तेजस्वी जायसवाल पॉलिटिकल साइंस एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप की छात्रा हैं और पत्रकार तथा राजनेता बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।


प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    

Author

     

जीवन 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने