बलरामपुर-जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा विकास खंड हरैया सतघरवा क्षेत्र में राप्ती मुख्य नहर के किलोमीटर 45 से किलोमीटर 50 के मध्य निरीक्षण कर नहर से संचालित कुलाबों एवं गुलों की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नहरों की साफ-सफाई, जल प्रवाह एवं अंतिम छोर तक सिंचाई व्यवस्था की उपलब्धता की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य नहर से निकलने वाले कुलाबों की सिल्ट सफाई के निर्देश दिए, ताकि नहर का पानी टेल तक सुचारु रूप से पहुंच सके और किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की समस्या न हो।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खरझार पहाड़ी नाले पर सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्तावित परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के असिंचित क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा से जोड़ने हेतु विशेष परियोजना तैयार कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिकाधिक कृषकों को लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसानों एवं क्षेत्रीय लोगों से भी संवाद कर सिंचाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी किसानों को नहरों के माध्यम से बेहतर एवं समयबद्ध सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशाषी अभियंता राप्ती नहर संतोष कुमार , अधिशासी अभियंता चितौड़गढ़ बंधा व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know