अम्बेडकरनगर
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा प्रबंधों, साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा, निगरानी एवं स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा उपकरणों की सतत मॉनिटरिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की निरंतर कार्यशीलता बनाए रखी जाए।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know