बलरामपुर- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुश्री ज्योति राय ने लू एवं भीषण गर्मी से जनसामान्य को बचाने के लिए प्रमुख स्थलों पर किए गये इंतजामों का औचक निरीक्षण कर हकीकत देखी और जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एआरएम रोडवेज गोपीनाथ दीक्षित, ईओ नगर पालिका लाल चन्द्र मोर्य और आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह उपस्थित रहे। 
        अपर जिलाधिकारी ने सबसे पहले रोडवेज बस स्टाॅप पर यात्रियों के लिए किये गए व्यवस्थाओं को देखा। वहां पर उपस्थित एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि यात्रियों के प्रतीक्षालय में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही प्रतीक्षालय के बाहर तत्काल ग्रीन शेड लगवाएं जिससे प्रतीक्षारत या बस स्टाप पर आने वाले यात्री लू एवं गर्म हवा के थपेड़ो से बच सकें। निरीक्षण के दौरान वहां पर शु़द्ध शीतल पेयजल के दो वाटर कूलर संचालित पाए गए। निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक शौचालय प्रत्येक दशा में साफ-सुथरा रहे तथा बस अड्डे पर हीटवेव से बचाव सम्बन्धी बैनर लगवाएं और अस्पतालों की तरह ही वहां पर भी यात्रियों के लिए ओआरएस घोल के पैकेट्स रखवाएं।
  इसके बाद एडीएम ने झारखण्डी मन्दिर परिसर, रेलवे क्रासिंग और वीर विनय चैक पर भी नगर पालिका परिषद द्वारा लोगों को लू एवं भीषण गर्मी से बचाने के लिए किए गय प्रबन्धों को देखा। उन्होंने मौके पर उपस्थित ईओ नगर पालिका निर्देशित किया कि झारखण्डी के पास भी शीतल पेयजल एवं ग्रीन शेड का प्रबन्ध तत्काल किया जाए तथा वीर विनय चैक पर टेन्ट एवं ग्रीन शेड लगाकर जनसामान्य के लिए छाया की व्यवस्था की जाए। इसी प्रकार फुलवरिया बाईपास पर छांव के लिए ग्रीन शेड की व्यवस्था की जाए।
        एडीएम ने बताया कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आगे भी जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार अस्पतालों में कूलिंग प्वांइट एवं ओरआरएस कार्नर बनाए गए हैं जहां पर लोगो के लिए निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार जनपद के सभी नगरीय क्षेत्रों में, तहसील मुख्यालय, प्रमुख बाजारों, भीड-भाड़ वाले स्थानों पर पेयजल का प्रबन्ध किया गया है। इसके साथ जनसामान्य को हीटवेव से बचाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा भी कार्यवाहियां की जा रही हैं। 
उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि बहुत आवश्यक हो तभी घर से निकलें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के ताप से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने