बलरामपुर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, देवी पाटन पीठाधीश्वर ने किया उद्घाटन
बलरामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को तुलसीपुर स्थित एमडीएस रिजॉर्ट में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी पाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। प्रथम दिन छह सत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन, सरकार की योजनाओं और विचारधारा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा, "पार्टी का अच्छा कार्यकर्ता वही होता है जिसे हर सूचना की जानकारी हो। आज चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिल रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।" उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों ने केवल भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा दिया। वर्गाधिकारी डॉ. रंजन शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। युवा से लेकर वृद्ध तक पार्टी में शीर्ष स्थान तक पहुंच सकता है। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरी निष्ठा से पूरा करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्रों में शिवभूषण सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, मुकुट बिहारी वर्मा और मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू' ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक रामप्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू', पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू', प्रदीप सिंह, नपाप अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू', जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, संजय शुक्ला, वरुण सिंह 'मोनू', जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, महेंद्र पाण्डेय, ललिता तिवारी, अवधेश तिवारी 'तरुण', मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैस, सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय समेत ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, विशाल मिश्रा, संदीप वर्मा, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, मंजू तिवारी, आद्या सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने