लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में फरेंदा तहसील में ज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज एवं उनके चैम्बर तोड़े जाने की घटना के विरोध में फरेंदा तहसील में अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।
इस संबंध में सिविल कोर्ट फरेंदा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता साथियों द्वारा उपजिलाधिकारी फरेंदा को ज्ञापन सौंपकर दोषी police कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन कार्यक्रम में
अजीत मणि त्रिपाठी एडवोकेट, सचिव सिविल कोर्ट फरेंदा, महराजगंज सहित कई अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know