बलरामपुर- इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा-बलरामपुर द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राज कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीएमओ राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know