उतरौला बलरामपुर- थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत उतरौला ग्रामीण में स्थित ग्राम बंजारी बाग के एक पीड़ित महिला वकीला पत्नी दिलावर ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को रजिस्ट्री के माध्यम से एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पुराना मकान व सहन निकास पठार चकबंदी से पहले का ही बहुत पूराना मकान बना हुआ है। जिसमें प्रार्थिनी तथा प्रार्थिनी का पति दिलावर के साथ पूरे परिवार के लोग मुद्दतों से निवास करते हुए चले आ रहे हैं, तथा सहन निकास पठार प्रार्थिनी का बहुत ही पूराना है। प्रार्थिनी अपने सहन निकास पठार वाली भूमि पर पानी पीने के लिए नल गड़वाना चाहतीं हैं। लेकिन गांव के ही विपक्षी गण मुनव्वर पुत्र हसनू, रब्बाना पत्नी इम्तियाज निवासी ग्राम खैराबाद जिला सीतापुर,गिरवर पुत्र हसतैल निवासी इकौना मझौवा बनकट थाना बिशेसर गंज जिला बहराइच,जरीना पत्नी गिरवर निवासी इकौना, इम्तियाज पुत्र फुल्लू उपरोक्त विपक्षी गण इमरान,सुबीना पत्नी मुनव्वर, इम्तियाज और हसन के साथ प्रार्थिनी के घर में घुसकर प्रार्थिनी का जेवर, बर्तन के साथ घर में रखा हुआ सारा सामान व रुपया उठा ले गए। प्रार्थिनी के मना करने पर प्रार्थिनी को मारते पीटते हैं और कहते हैं कि सहन दरवाजे पर नल गाड़ा तो इस भूमि को जबरदस्ती कब्जा कर लेंगे, तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी देते हुए कहा कि तुम्हारी बहूं गुड़िया अगर कहीं भी मिली तो उसके साथ ऐसा हर्ष करेंगे कि तुम देखते ही रह जाऊंगी। विपक्षी लोग हमेशा फौजदारी पर ही अमादा रहते हैं। प्रार्थिनी का सहन दरवाजे पर नल लगवाना व विपक्षी गणों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करना नितांत आवश्यक है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know