उतरौला बलरामपुर- विगत दिन चार मई को तेज आंधी और बारिश के आने से ग्राम बदलपुर व धुसवा मार्ग पर फायर स्टेशन के सामने पेड़ के गिरने से ई- रिक्शा चालक तुलाराम की दर्दनाक मौत हो जाने से प्रदेश सरकार के द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिया है।
बुधवार को विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्राम बढ़या पकड़ी में स्थित मृतक तुला राम के घर पहुंच कर उसकी पत्नी पूनम को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान विधा यक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस भी बंधाया और हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की घड़ी में पीड़ित परि वारों के साथ पूरी संवेद न शीलता के साथखड़ी है। प्राकृतिक आपदा में हुई जन हानि अत्यन्त दुःखद है और सरकार प्रभावित परिवार को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह स्वयं तथा प्रशासन हर स्तर पर परिवार के सहयोग के लिए तत्पर हैं।विधा यक ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के निर्दे शन में आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रभावित परि वारों को राहत पहुंचाने तथा क्षेत्र में जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए प्रशासन और सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्दे शित किया है कि आप दा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, और जरूरतमंद लोगों तक हर सम्भव मदद तत्काल पहुंचाई जाए। गौरतलब है कि 4 मई की शाम तेज आंधी-पानी के दौरान फायर स्टेशन के सामने अचानक पेड़ गिरने से पहले ई-रिक्शा तुला राम चला रहे कि अचा नक तेज आंधी व बारि श के आने व पेड़ के गिर जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही प्रशासन पीड़ितपरिवार के सम्पर्क में था।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know