उतरौला बलरामपुर - शुक्रवार कोदेश की सबसे बड़ी सांख्यिकीय कवायद जनगणना 2027 का आगाज उतरौला नगर पालिका क्षेत्र में हो गया है। बुध वार को विधायक राम प्रताप वर्मा ने अपने आवास पर नगर पालिका परिषद उतरौला के द्वारा शुरू किए गए प्रथम चरण ‘मकान सूची करण एवं मकानों की गणना’ कार्य में भाग लेकर इसका विधिवत रूप से शुभा रम्भ कर दिया गया है।
अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने विधायक आवास पर पहुंचकर मकान सूचीकरण का पहला फॉर्म भरा गया है। इस दौरान विधायक ने गणना कर्मियों को बारीकी से प्रक्रिया सम झी और उन्हें पूरी सटी कता व पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
*‘एक भी मकान छूटे नहीं’ विधायक*
विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि जनगणना सिर्फ आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है। इसी के आधार पर अगले 10 साल की सरकारी योजनाएं, बज ट आवंटन, आरक्षण, परिसीमन तय होते हैं। अगर एक भी मकान या परिवार छूट गया तो वह विकास की मुख्य धारा से कट सकता है उन्होंने उतरौला विधान सभा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की कि गणना कर्मी जब आपके घर आएं तो मकान के उप योग, कमरों की संख्या, पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी सुविधा ओं की सही-सही जानकारी दें। साथ ही स्व-गणना पोर्टल के जरिए खुद भी ऑनला इन विवरण भर सकते हैं। *क्या होगा पहले चरण में* नगर पालिका अधिशासी
अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि जन गणना 2027 कापहला चरण 7 मई से शुरू हुआ है। इसमें प्रत्येक मकान को एक यूनिक नम्बर दिया जाएगा। मकान कच्चा है या पक्का, आवासीय है या व्यावसायिक, उसमें कितने परिवार रहते हैं, शौचालय, रसोई, पेय जल, बिजली, एल पी जी कनेक्शन है या नहीं इसकी जानकारीजुटाई जाएगी। यह काममोबा इल ऐप के जरिए डिजि टल तरीके से होगा।
दूसरे चरण में फरवरी 2027 से जनसंख्या की गणना होगी, जिस में हर व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग, शिक्षा, रोज गार आदि दर्ज किया जाएगा। *कौन-कौन रहा मौजूद* शुभारम्भ के मौके पर नगर पालि का के बड़े बाबू जगदम्बा गुप्ता, फ़रिंद्र गुप्ता, अर्श सिद्दीकी, सौरभ गुप्ता, राजा बाबू के अलावा लेखा, निर्मा ण स्वच्छता व राजस्व विभाग के सभी सम्मा नित कर्मचारी भी मौजूद रहें। क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी इस दौरान जन गणना के महत्व पर चर्चा की।नगर पालिका ने 15 वार्डों के लिए 32 गणनाकार और 6 सुपर वाइजर तैनात किए गए हैं। सभी को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
*प्रशासन की तैयारी*
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जिले में जनगणना को लेकर कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने बताया कि लोगों में जागरूकता के लिए मुनादी, पम्पलेट और स्कूलों में गोष्ठी भी कराई गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know