उतरौला बलरामपुर- 7 मई 2026 से उतरौला के प्रमुख समाजसेवी और सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सैय्यद तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी को देश के प्रमुख शिया संगठनों में शुमार ऑल इंडिया शिया समाज का पूर्वांचल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना जफरुल हसन ने बुध वार को उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। यह जिम्मेदारी उन्हेंआगामी 5 वर्षों के लिए सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र की खबर मिलते ही उतरौ ला सहित पूरे पूर्वांचल में उनके समर्थकों और शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के तमाम लोगों ने फोन कर और सोशल मीडिया के माध्यम से तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी को बधाई दी। *‘इस जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा’: अनिल रिजवी*  नवमनोनीत पूर्वांचल अध्यक्ष सैय्यद तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है,उस पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के द्वारा सौंपे गए, दायित्व का पूरी निष्ठापूर्वक और ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूंगा। साथ ही साथ संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका भी निभाऊंगा।
श्री अनिल रिजवी ने पूरे पूर्वांचल के शिया समाज से आह्वान भी किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के शैक्षिक, सामाजिकऔर धार्मिक मुद्दों को प्रमुख ता से उठाया जाएगा।
*राजनीतिक पहचान भी मजबूत होगी*  
गौरतलब हो है कि सैय्यद तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं। सामाजिक- धार्मिक क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय रहे, और रिजवी की पूर्वां चल के शिया समाज में अच्छी पकड़ भी मानी जाती है। उनके मनोन यन को संगठन के विस्तार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
ऑल इण्डिया शिया समाज देश भर में शिया मुसलमानों के हक-हुकूक और धार्मि क-शैक्षिक मुद्दों पर काम करने वाला एक बहुत ही बड़ा संगठन है। पूर्वांचल अध्यक्ष के रूप में रिजवी के पास यू पी के पूर्वी जिलों की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। 

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने