उतरौला बलरामपुर -विकास खण्ड उतरौला के ग्राम पंचायत तिलखी बढ़या में अज्ञात कारणों से लगी आग से किसा न राघवेन्द्र कुमार मिश्रा के गन्ने की फसल जल कर राख हो गई। इस घटना से किसान राघवेन्द्र कुमार मिश्रा को काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को दोपहर चिलचिलाती हुई धूप के बीच अचा नक खेत में आग लग गई। खेत से धुआं उठ ता हुआ देखकर ग्रामीण लोग आनन-फानन में आग बुझाने के लिए दौड़े। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एक एकड़ के प्लाट में लगभग आधा गन्ना जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल हेमन्त कुमार जाय सवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि फसल के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पीड़ित किसान राघवेन्द्र मिश्रा ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। भीषण गर्मी और सूखे के बीच खेतों में आग की घटनाएं आये दिन बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने बिजली के तारों और लापरवाही से आग लगने की आशंका जताई है। किसानों ने विभाग से सतर्कता बरतने और समय पर सहायता देने की मांग की है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने