बलरामपुर -घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.05.2026 को जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी जनपद बलरामपुर के कार्यालय से जरिये डाक एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमे आवेदक कामता प्रसाद निवासी पहलवारा बलरामपुर द्वारा आरोप लगाया गया था कि बेसिक शिक्षा विभाग में ECC Educater के रिक्त पदो के लिए दक्षता परीक्षण हेतु चयन हुआ था जिसकी दक्षता परीक्षण दिनांक 27.04.2026 को हुआ था जिसके दक्षता परीक्षण के चयन प्रक्रिया हेतु प्रार्थी के पास एक सप्ताह से फोन किया जा रहा है एवं नियुक्ति पत्र के लिए पैसे मांगे जा रहा है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर पर मु0अ0सं0-193/2026 धारा 308(2), 318(4) BNS व 6/9/13 (3)/14 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना को देहात क्षेत्रांतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पत्र के नाम पर रुपये मांगने की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोo देहात  गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.03.2026 को थाना कोo देहात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1-जितेन्द्र यादव पुत्र किरन कुमार यादव नि0 ग्राम रजडेरवा पो0 मनकापुर थाना पचपेडवा जनपद बलरामपुर, 2-अभियुक्त आयुष सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी मकान नं0-03हाईकोर्ट कम्पाउण्ड जगतरनायन रोड थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ हाल पता मकान नं0-100ए  निकट लल्ला विरयानी चौपटिया रोड थाना चौक जनपद लखनऊ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। तथा घटना मे प्रयुक्त किये गये मोबाइल को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये माo न्यायालय रवाना किया गया।  


पूछताछ में गिरफ्तारी के पश्चात दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग Ex-serviceman संस्था लखनऊ में कार्यरत हैं, उक्त कार्यदायी  संस्था बेसिक शिक्षा विभाग में  ECC Educater के पदों पर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती करने हेतु आधिकारिक रुप में Gem portal के माध्यम से नियुक्त किया गया था जनपद बलरामपुर में अभ्यर्थियों के चयन हेतु संस्था द्वारा हम लोगों को (जितेन्द्र यादव व आयुष सिंह) को नियुक्त किया था हम लोगों द्वारा साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा था, उक्त सत्यापन की आड़ में साक्षात्कार हेतु चयनित सूची के अभ्यर्थियों को फोन  करके चयन सुनिश्चित करने हेतु धन की मांग की गई थी जिसके क्रम में अमित गुप्ता व जान्ह्वी द्वारा ऑनलाइन जितेन्द्र यादव को रु0 20-20 हजार पेमेन्ट किया गया। 
गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम में उoनिo श्रवण चन्द्र सिंह, उoनिo राहुल कुमार भारती, कांo राज चौधरी का विशेष योगदान रहा। 


            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने