जलालपुर, अंबेडकर नगर। भाजपा के नगर मंडल जलालपुर की संगठनात्मक बैठक शक्ति केंद्र वार संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर प्रवासी रमाशंकर सिंह उपस्थित रहे। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए रमाशंकर सिंह ने कहा कि "संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किए बिना चुनावी सफलता अधूरी है। सभी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना होगा. 
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र और कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, नगर उपाध्यक्ष सीतल सोनी, दीपचंद सोनी, गिरीश जायसवाल, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, विनय मिश्र, मनीष सोनी, दीपक गोयल, शिवनाथ त्रिपाठी, विक्की गौतम, राधेश्याम शुक्ला समेत बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने