*श्री जानकी विश्वनाथ मंदिर का चौथा स्थापना दिवस भक्ति और उल्लास के के साथ मनाया गया *
लखनऊ।
**जानकीपुरम गार्डन स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ व भजन कीर्तन और पूजन से गुंजायमान हुआ गार्डन*।
जानकी विश्वनाथ मंदिर का चौथा स्थापना दिवस इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जानकीपुरम गार्डन स्थित मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, और पूरे क्षेत्र में भक्ति मय वातावरण बना रहा। कार्य कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन ,अर्चन एवं हवन के साथ हुई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भाग लिया।
मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था । उक्त कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एस एस ओझा के नेतृत्व में आयोजन का सफल बनाने में क्षेत्रीय निवासियों का विशेष योगदान / सहयोग रहा , जिसमें डीएन सिंह ,सतीश वर्मा, दीपक भट्ट ,सुरेश कुमार मिश्रा ,सौरव त्रिवेदी, राकेश सिंह चौहान, श्री राम तिवारी ,आर के सिंह चौहान, एच एन पांडे, आशीष सिंह ,सुनील सिंह, हरिओम सिंह अभिषेक सिंह ,परमहंस सैनी, अजय दुबे ,वी के शर्मा ,रत्नेश श्रीवास्तव ,आर सी गुप्ता, कार्तिकेय पांडे, जीएस वर्मा ,रजत वर्मा, सौरभ मणि त्रिपाठी , वरिष्ठ पत्रकार चौधरी मुकेश सिंह के साथ-साथ मातृ शक्ति का भी भरपूर सहयोग/ योगदान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद वितरण कर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने हुए प्रसाद को श्रद्धा भाव से ग्रहण कर उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा की, और भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया, उक्त समारोह ने न केवल धार्मिक आस्था को श्रद्धण किया बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया । सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर की निरंतर प्रगति और क्षेत्र में शांति व समृद्धि की कामना की। संपूर्ण कार्यक्रम देर रात तक प्रभु इच्छा अनुसार समाप्त हुआ। कार्यक्रम में बड़ी भारी संख्या में अधिवक्ता ,पत्रकार ,डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य संयम की कड़ी मेहनत एवं सक्रियता से सभी अनुष्ठान विधि विधान पूर्वक समय से पूर्ण हुये।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know