बलरामपुर /बुधवार दिनांक 27/05/2026को भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू के 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के शिविर कार्यालय पर किया गया।
जिसमें जिले भर के कांग्रेसियों ने उपस्थित होकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा को श्रद्धांजलि अर्पितकी गई।
इस दौरान उन पर अपने विचार भी व्यक्त किये गए।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी बड़े रईस खानदान में पैदा हुए लेकिन भारत देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और जेल में एक दशक से ज्यादा समय बिताया.
यही नहीं अंग्रेजों द्वारा लुटे पिटे देश को अपनी 96%संपत्ति दान कर दी और सरकारी संसाधनों का निर्माण शुरू किया जिससे देश को पूरे विश्व में पहचान मिली आज भी जब मोदी विदेश जाते हैं तो पूरी दुनिया में उनसे यही कहा जाता है कि आप का सम्मान इसलिए है क्योंकि आप नेहरू गांधी के देश से आएं हैं। जिनका मूल मंत्र सत्य अहिंसा और प्रेम है।
पीसीसी पंकज गुप्ता ने कहा कि हमें गर्व है कि हम कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित हैं हमारा देश की भलाई का इतिहास है हमारे पुरखों ने देश को आजादी दिलाई हम विश्वबन्धुत्व की बात करते हैं आज़ हम अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
जिला क्वार्डीनेटर विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि पंचवर्षीय योजना से लेकर आई आई टी आई आई एम बांध भेल सेल तमाम कंपनियां और देश को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आधुनिक युग का सपना दिखाया पंडित जी के मरने पर 196  देशों ने अपना झंडा झुका दिया था।
लेकिन नेहरू जी ने जो कुछ बनाया था उसको मोदी जी एक एक करके बेच रहे हैं और दिनभर नेहरू जी को दोष देते हैं लेकिन नेहरू भारत के पहचान है नेहरू महामानव थे जो लोगों के दिलों आज तक जिंदा हैं और आगे भी रहेंगे।
इस अवसर पर प्रशांत पांडेय अमिरका कुरील, अवधेश पाल सिंह ने भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में हफीजुल्ला सिद्दीकी, विशाल कश्यप, सुरेंद्र यादव,सुधीर श्रीवास्तव, अजीत सिंह मोहम्मद जमील, विजय कुमार सिंह सहित दर्जनों संख्या में लोग मौजूद रहे और अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।



उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने