बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों एवं आगामी जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी जनसंपर्क अभियान को पूरी मजबूती के साथ चलाने का आह्वान किया।भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाएंगे तथा आमजन को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।
कार्यशाला में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, कार्यक्रम संयोजिका आद्या सिंह, सहसंयोजक सुनीता मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, ललित तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, संजय शुक्ला, वरुण सिंह मोनू, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, बिंदु विश्वकर्मा, महेंद्र पांडे, अमरनाथ शुक्ला, जिला सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know