ईद की नमाज को लेकर नगर पालिका की तैयारी पूरी, बलरामपुर / नमाजियों के लिए जलपान और पेयजल की विशेष व्यवस्था।
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने बताया कि तपाने वाली गर्मी को देखते हुए ईद की नमाज के अवसर पर नगर पालिका की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह 6 बजे नगर के अधियारीबाग कब्रिस्तान,जामा मस्जिद सरायफाटक,बिचला ईदगाह सराय फाटक तथा बड़ी ईदगाह के पास मिष्ठान एवं जलपान के स्टॉल लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नमाजियों को वजू बनाने में सुविधा के लिए सराय फाटक,बीच वाली ईदगाह और बड़ी ईदगाह नौसहरा के पास वाटर स्टैंड पोस्ट की टोटियां लगाई जाएंगी। पर्व को देखते हुए पूरे दिन नगर पालिका की जलापूर्ति व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नमाज से पूर्व सभी मस्जिदों,ईदगाहों तथा कब्रिस्तान जाने वाले मार्गों की विशेष साफ-सफाई और चूने के छिड़काव के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान साफ-सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था आदि से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know