बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव तथा थाना प्रभारी सन्तोष कुमार मिश्र द्वारा ललिया थाना पर पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।
बैठक में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों तथा मौलवियों की उपस्थिति रही। इस दौरान आगामी त्यौहार के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा त्यौहार को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know