बाराबंकी जिले के नगर पंचायत जैदपुर में मीडिया टीम 9 के वरिष्ठ पत्रकार वसीम खान के द्वारा मंगलवार के शाम 4:00 बजे तक भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत व पूर्व अध्यक्ष रियाज अहमद, अतिरिक्त थाना प्रभारी निर्मल सिंह, सीएचसी अधीक्षक जगदीश कुमार द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सभी के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। वही भाजपा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत द्वारा पत्रकारों के जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कलम भेंट किया गया। कार्यक्रम में एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने शिरकत किया। उनके द्वारा लोगों को प्रसाद वितरण किया गया है इसके पश्चात उन्होंने कहा कि पत्रकार चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष निर्भीक और निडर होकर जनहित की आवाज को शासन प्रशासन तक पहचाने की विशेष कड़ी है। उन्होंने पत्रकारों के जनहित कार्यों की सराहना किया। इस मौके पर जेई मिर्जा परवेज हुसैन, डॉ. नजमुल सिद्दीकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी, राजन बक्सोर, नदीम जैदी, सभासद ताहिर अंसारी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रीता वर्मा, पत्रकार सत्येंद्र वर्मा, संदीप तिवारी, शहाबुद्दीन सिद्दीकी, जामिन रिजवी, हंसराज वर्मा, मेवालाल, प्रदुम्न कुमार, कृष्ण गोपाल सोनी, मोहसिन रज़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
जैदपुर मे मीडिया टीम 9 द्वारा भव्य भंडारा का किया गया आयोजन, एससीएसटी आयोग अध्यक्ष रहे मौजूद, प्रसाद का किया वितरण
ravendra kumar
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know