बलरामपुर /रविवार दिनांक 17-05-2026 को बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई।
जिसमें जिला भर के दवा व्यवसाई सदस्यों से व्यापार में आ रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा की और आ रही दुश्वारियों को दूर करने पर चर्चा हुई संगठन द्वारा शाम सहमति से आगामी 20 मई को व्यापक रूप से "भारत बंद" मे शामिल होकर इसे सफल बनाने की बात तय हुई ।
इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष शमशुल हुदा खान द्वारा की गई तथा मंच का संचालन संगठन मंत्री आमिर मेकरानी द्वारा किया गया।
बैठक में अध्यक्ष शमशुल हुदा खान द्वारा सदस्यों से व्यापार में आ रही समस्याओं को सुना और उसके बेहतर निस्तारण की जानकारी दी जिससे भविष्य में अधिकारी के निरीक्षण के समय कोई समस्या न आए ।
संगठन की मांग है की ऑनलाइन दवा बिक्री से मेडिकल स्टोर टूटने के कगार पर हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा यह कैसे सम्भव है की ऑनलाइन द्वारा 40% छूट किस आधार पर दिया जाता है या तो यह दवाएं फर्जी है या कोई बड़ा घालमेल है इसपर कार्यवाही हो। इस संबंध मे संगठन की मांग है की तत्काल कार्यवाही हो। संगठन लगातार इसकी मांग उठाता रहा है लेकिन उचित कार्यवाही नहीं हो रही है।
आगामी 20मई को आयोजित हो रही हड़ताल की मांगों के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक एकजुट हैं।
उन्होंने कहा संस्था की ताकत उसकी एकजुटता में ही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग, जो व्यवसाय से जुड़े नहीं हैं, भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी दवा व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों को आगामी 20 मई को बंद रखकर विरोध को सफल बनाएं। तथा अपने संपर्क में अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
संगठन महामंत्री कुमार दीप मिश्रा ने सदस्यों को दवा की एक्सपायरी,ब्रेकज फूड लाइसेंस ड्रग लाइसेंस रिनिवल नकली दवा डॉक्टर्स को सप्लाई ऑनलाइन बिक्री संबंधी ONDLS PORTAL साइन बोर्ड पर डिस्काउंट न लिखे आदि विषय पर सदस्यों को पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 20 मई को प्रातः 8:30 बजे हॉस्पिटल से एक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से सम्मिलित होकर बंदी को सफल बनाने की अपील की गई है ।
कोष राम प्रीत गुप्ता ने थोक व्यापारियों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली और उनका समाधान बताया।
संगठन मंत्री अमित मेकरानी ने संगठन के कार्य और उपलब्धियों का विवरण सदस्यों के सम्मुख रखा।
इस अवसर पर प्रिंट मीडिया प्रभारी जमाल अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी शाहिद हसन टीपू तथा दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know