बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 लोनी विधानसभा क्षेत्र के इंदिरापुरी, बंथला के निर्मला कुंज, पूर्वी संगम विहार के वार्डों में विकास कार्यों को नई गति देते हुए 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शुभारंभ किया। इस दौरान शनि मंदिर से गुरुद्वारा दिल्ली बॉर्डर तक लगभग ₹2 करोड़ 84 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मार्ग व नाला,  वार्ड संख्या 23 में लगभग ₹1 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों तथा वार्ड संख्या 6 में ₹1.5 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले आधा दर्जन से अधिक सड़कें जोकि सांसद  निधि, विधायक निधि, जीडीए आदि से होने वाले कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद, विधायक और सभासद का ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।  स्थानीय सभासद सतेंद्र बंसल, धर्मवती ने कहा लगातार भाजपा सरकार में वार्डों का विकास हो रहा है। मा. सांसद एवं विधायक के अथक प्रयासों से लोनी नगरपालिका क्षेत्र का स्वरूप बदला है।

सांसद अतुल गर्ग ने कहा गाजियाबाद एवं लोनी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। बेहतर सड़कें और मजबूत आधारभूत सुविधाएं क्षेत्र की प्रगति का आधार हैं। आने वाले समय में भी जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। आज लोनी बदल रही है कानून का राज लोनी में स्थापित हुआ है। पहले लोनी विकास से कोसों दूर थी लेकिन आज स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के सार्थक प्रयासों से विकास की दौड़ में शामिल हुई है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा  लोनी विधानसभा में विकास कार्य निरंतर तेजी से किए जा रहे हैं। सड़क, शिक्षा, चिकित्सा,  पेयजल, विद्युत आपूर्ति और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और माननीय सांसद जी के सहयोग से लगातार लोनी की बेहतरी के लिए हम कार्य कर रहे हैं। इस क्रम में आज इंदिरापुरी, बंथला के निर्मला कुंज, पूर्वी  संगम विहार क्षेत्र में शुरू हुए ये विकास कार्य जनता के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसके अतिरिक्त लगातार जलभराव व अन्य महत्वपूर्ण विषय पर हम कार्य कर रहे है, जल्द लोनी की तस्वीर आपको बदली हुई नजर आएगी।

 कार्यक्रम के दौरान इंदिरापुरी क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरणादायी कदम है।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, धर्मवती सभासद, सतेंद्र बंसल, कृष्ण बंसल, महेश जांगिड़, मनोज उपाध्याय, मुकुल गोयल, शुभम, अमित जैन, राजेंद्र मित्तल, सभासद आर.सी. अग्रवाल, संतोष तोमर, सौरव गोस्वामी, नानक सचखंड गुरुद्वारा से संत ओमप्रकाश दास, पवन पांडे, नरेश आत्रेय, पवन मावी, संजय मावी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने