UP Cabinet Expansion: हंसराज विश्वकर्मा अप्रैल 2023 से एमएलसी हैं. इसके अलावा वह निरंतर तीन बार से भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी से जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.उत्तर प्रदेश सरकार में आज 6 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें वाराणसी के जिलाअध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी शामिल का नाम भी शामिल है. हंसराज विश्वकर्मा अप्रैल 2023 से एमएलसी हैं. इसके अलावा वह निरंतर तीन बार से भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी से जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर काशी के गलियों तक अब उनके इस मंत्री पद को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता ने पार्टी ने उन्हें योगी सरकार में मत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है2027 के लिए होगी हंसराज पर बड़ी जिम्मेदारी
वाराणसी जनपद में भारतीय जनता पार्टी के पास विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज है. न सिर्फ 2014 के बाद पार्टी से जुड़े नए ऊर्जावान कार्यकर्ता है, बल्कि पूर्व से भी जुड़े पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों को वाराणसी जनपद में एक सीट जीतने तक के लिए तरसा दिया है. इसलिए स्वाभाविक है कि संगठन से लेकर मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए भी होड़ होगी. 

इन सबके बीच हंसराज विश्वकर्मा भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी से एक ऐसे नेता हैं जिनके पास जिला अध्यक्ष, एमएलसी पद और अब मंत्री पद का भी दायित्व है. 

वैसे यूपी चुनाव के विशेषज्ञ द्वारा इसे जातीय समीकरण और आगामी चुनाव के दृष्टिगत संगठन की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है. अब देखना यह होगा कि आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंत्रिमंडल के इस विस्तार का पूर्वांचल में क्या असर देखने को मिलता है.

मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं हंसराज
बीते चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वाराणसी जनपद में शानदार जीत दिलाने में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है. इसके अलावा वह कार्यकर्ताओं के बीच बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहजाने जाते हैं. खास बात की काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी वह अत्यंत प्रिय हैं. 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने