बलरामपुर पुलिस थाना कोo नगर क्षेत्रान्तर्गत सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना कर मध्यान्ह भोजन योजना का ग्यारह करोड़ से अधिक सरकारी धन का गबन करने की घटना के संबंध में पंजी0 अभियोग में एक और अभियुक्त ( पूर्व में गिरफ्तार 13 अभियुक्त ) को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना का ग्यारह करोड़ से अधिक सरकारी धन का गबन करने की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोo नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 26.11.2025 को वादी शुभम शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद बलरामपुर की जांचोपरांत प्राप्त तहरीर के आधार पर मध्यान्ह भोजन योजना (डीसी एमडीएम) में कई व्यक्तियों द्वारा आपराधिक दुरभिसंधि कर सरकारी अभिलेखों में कूटरचना करते हुए प्रथम दृष्टया लगभग ग्यारह करोड़ रुपये से अधिक सरकारी धन के गबन का मामला प्रकाश में आया था। उक्त संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 297/2025 धारा 409, 467, 468, 471, 120-बी, 201 भा0द0वि0 बनाम डीसी एमडीएम श्री फिरोज अहमद खान सहित कुल 45 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.05.2026 को थाना कोo नगर पर पंजीo मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दौराने विवेचना प्रकाश में आए अभियुक्त जुनैल आबदीन पुत्र रफी अहमद निवासी हरैय्या चन्द्रसी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर, उम्र करीब 54 वर्ष को पूछताछ, उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्य एवं जुर्म इकबाल के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
विदित है कि उपरोक्त प्रकरण में 13 अभियुक्तों (1.फिरोज अहमद पुत्र जहीउद्दीन निवासी बरगदवा सैफ थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर 2. अशोक कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी बलुआ बलुई थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर 3. नसीम अहमद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी चयपुरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर 4. मो0 अहमदुल कादरी पुत्र मो0 हफीजुल्ला नईमी निवासी मध्यनगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर 5. मलिक मुन्नवर पुत्र मलिक भिखुल्लाह निवासी धुसवा पो0 इटईरामपुर थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर 6.साहेबराम पुत्र कन्हैया यादव निवासी हरिहर नगर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर 7.दानिश पुत्र मोबीन निवासी महराजगंज तराई थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर 8. नूरुल हसन खान पुत्र करम हुसैन खान निवासी त्रिकोलिया थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर 9. गुलाम गौसुल बरा पुत्र अब्दुल रशीद निवासी गुलरिहा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर) 10. वकील अहमद नूरी पुत्र अब्दुल समद निवासी घैसहवा उम्र 40 वर्ष थाना पचपेड़वा बलरामपुर 11. मो0 मुख्तार पुत्र साहेबजाद उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मध्यनगर थाना पचपेड़वा बलरामपुर 12. मो0 नजीर पुत्र रहमतुल्ला उम्र 40 वर्ष निवासी बरगदवा वार्ड नं0- 1 थाना पचपेड़वा बलरामपुर 13. सुरेश कुमार तिवारी पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी बभनपुरवा खरगौरा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर) की पूर्व में भी गिरफ्तारी की जा चुकी है।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया की मैं फिरोज अहमद खां जिला समन्वयक, मध्यान्ह भोजन योजना (डीसी एनडीएम) बलरामपुर के साथ मिलकर बेसिक शिक्षा विभाग के आई०वी०आर०एस० पोर्टल से विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या को ज्ञात करके छात्रों की संख्या के सापेक्ष शासन द्वारा निर्धारित कन्वर्जन कास्ट के गुणान्क में धनराशि की गणना कर एक्सल सीट तैयार की जाती थी तथा बी०एस०ए० से अग्रसारित कराकर वित्त लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा से परीक्षित कराकर स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाती थी। एक्सल सीट को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिये जाने के उपरान्त उस एक्सल सीट को पी०एफ०एम०एस० पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता था, ताकि एक्सल सीट पर अंकित धनराशि विद्यालयों के खाते में पहुँच जाय, परन्तु इस स्तर पर मूल एक्सल सीट को अपलोड न करके अपने सहयोगी विद्यालयों के खातों में अंकित धनराशि को बढ़ाकर उसी बढ़ायी हुयी धनराशि के सापेक्ष धनराशि अन्य विद्यालयों के खातों से कम कर दी जाती थी, जिससे जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित धनराशि में कोई अंतर नहीं आता था। इस प्रकार कूट रचना के फलस्वरूप जिन विद्यालयों में धनराशि बढ़ाकर भेजी जाती थी, उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान व अभिभावक समिति के अध्यक्ष द्वारा धनराशि को निकालकर आपस में बांट लिया जाता था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना कोo नगर बलरामपुर
2. उo निo उमेश सिंह, थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर
3.काo मोहित पटेल, थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर का विशेष योगदान रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know