बलरामपुर- जनपद बलरामपुर में श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए श्रमिक आरोग्य मेला सप्ताह के तहत विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जनपद की तीनों  चीनी मिलों—बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर चीनी मिल एवं बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल (इटई मैदा) में आयोजित हुआ।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बलरामपुर चीनी मिल में आयोजित हेल्थ कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया और उपस्थित चिकित्सा टीम को श्रमिकों को बेहतर उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी भी ली।
इन कैंपों के माध्यम से कुल 1256 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा श्रमिकों की सामान्य जांच के साथ-साथ विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग भी की गई।
कैंप के दौरान 502 श्रमिकों का ब्लड प्रेशर (बीपी) जांचा गया, जबकि 484 श्रमिकों की शुगर (ब्लड शुगर) की जांच की गई। जांच के दौरान जिन श्रमिकों में किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने