एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार: पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना पनियरा पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रणव कुमार ओझा व पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय महराजगंज द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (मु0नं0 12156/25) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 498ए, 323, 504 भादवि एवं डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: नवीन श्रीवास्तव
पिता का नाम: शम्भु नरायन
पता: डोमरा टोला, अकटहवा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज
महराजगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने